बदमाशों ने प्रधान को गोली मारकर किया घायल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 02:43 PM (IST)

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर के तालगांव क्षेत्र में आज हमलावरों ने एक ग्राम प्रधान को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार मोहरैया कलां गांव निवासी ग्राम प्रधान निर्मल सिंह सुबह अपने घर के बाहर बैठे थे। इस बीच हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

गोली लगने से ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रधान को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के अंतिम चरण के लिए कल मतदान होगा। प्रदेश में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चरम पर है। इस घटना को इसी से जोड़ा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।