राम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब; 495 सालों बाद रामलला के साथ भव्य महल में खेली होली... नाचते, झूमते, गाते नजर आए

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 12:30 PM (IST)

Ram Mandir Holi 2024: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली होली है। इसलिए ये होली बेहद खास है। राम मंदिर में होली को लेकर रामभक्त काफी उत्साहित है। पूरे अयोध्या में जश्न का माहौल है। भारी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच रहे है और रामलला के दर्शन कर रहे है। साथ ही रामलला को अबीर गुलाल अर्पित कर मंदिर में फूलों की होली खेल रहे है।


बता दें कि आज होली के अवसर पर रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए। वहीं, राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए । इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा। राम मंदिर में यह होली 495 साल बाद खेली गई है।

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir Holi: प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली होली मना रहे रामलला, गुलाबी पोशाक में लग रहे हैं बेहद आकर्षित
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रामलला पहली होली मना रहे है। उनकी मनमोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। रामलला को गुलाबी पोशाक पहनाई गई है, उनके माथे पर गुलाल लगाया गया है। फूलों से सजी हुए रामलला बेहद आकर्षित लग रहे है। श्रीरामलला इस बार कचनार के फूलों से बने गुलाल से होली खेल रहे है।

यह भी पढ़ेंः होलिका दहन शोभायात्रा में CM Yogi ने जनता के साथ खेली फूलों की होली, देखें तस्वीरें...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और जनता के साथ फूलों की होली खेली है। दरअसल, सीएम योगी होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ फूलों की होली खेली। इस शोभायात्रा की खूबसूरत तस्वीरें देखिए...

 

​​​​​​​

 

Content Editor

Pooja Gill