सावन के अंतिम सोमवार मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, भोलेनाथ का हुआ राखियों से शृंगार; गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 10:38 AM (IST)

Sawan Somvar: आज सावन का अंतिम सोमवार है और आज ही सावन महीना खत्म हो जाएगा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है। रक्षाबंधन और सावन का सोमवार एक दिन पड़ने से यह सुखद संयोग भक्तों को अच्छा लगा। भक्त लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए है और भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर रहे है। भक्त मंदिरों में रक्षाबंधन का खास त्यौहार मना रहे है। सभी मंदिरों और शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे है।

सावन पूर्णिमा आज
बता दें कि सावन महीने की शुरुआत भी सोमवार के दिन हुई थी और आज पूर्णिमा भी सोमवार को ही पड़ रही है। सभी सावन सोमवार की तरह आज भी मंदिरों में महादेव के दर्शनों के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। हिन्दू शास्त्रों में सावन सोमवार की कथा का बड़ा महत्व है। यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है, और इस महीने के हर सोमवार को विशेष रूप से पूजा और व्रत किया जाता है। भोलेनाथ के भक्तों ने आज अंतिम सोमवार को अपने व्रत का उद्यापन भी किया और महादेव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
PunjabKesari
भोलेनाथ का राखियों से होगा शृंगार
सावन के अंतिम सोमवार के दिन ही आज रक्षाबंधन भी है। शिव मंदिरों में यह दिन खास तौर पर मनाया जाएगा। मनकामेश्वर महंत देव्यागिरि ने बताया कि भोलेनाथ को रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। साथ ही शाम को महाआरती से पूर्व भगवान भोलेनाथ का राखियों से शृंगार होगा। राजेन्द्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में रविवार को भंडारा लगा। सावन के आखिरी सोमवार को होने वाली महाआरती की तैयारियां भी दिनभर चलीं। इस खास दिन के लिए तैयार चांदी का छत्र और चांदी के मुकुट से महाकाल सजेंगे। ठाकुरगंज स्थित कल्याणगिरि मंदिर, सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, शिवालयों में भी सावन के आखिरी सोमवार को विशेष आयोजन होंगे।

यह भी पढ़ेंः Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्यौहार आज...रहेगा भद्रा का साया, इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। आज यानी 19 अगस्त के दिन सोमवार को यह त्योहार मनाया जा रहा है। आज सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेगी। लेकिन, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा के समय राखी बांधना बहुत अशुभ माना जाता है। इसलिए बहनें शुभ मुहूर्त में ही अपने भाइयों को राखी बांधे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static