आलू की खरीद में अधिकारियों ने की करोड़ों की हेराफेरी

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 01:48 PM (IST)

सिद्धार्थनगरः सिद्धार्थनगर में जहां एक ओर बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी पीड़ितों के लिए भेजी जा रही सामग्री में हेराफेरी करके करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। दरअसल बाढ़ के लिए भेजे जा रहे आलू को अधिकारी 14 रुपए किलो खरीद रहे है। जबकि बाजार में इसकी कीमत 5.6 रुपए है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने त्रास्दी से निपटने के लिए राज्य के खजाने का मुंह खोल दिया है। हर तरह से बांढ पीडितो को पर्याप्त मात्रा मे खाद्धान देंने की बात कही है| जिससे किसी भी बांढ पीडित को भूखा प्यासा ना रहना पड़े। इसी के चलते जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली मदद में अन्य सामानों के साथ 10 किलो आलू देंने का निर्णय लिया यहीं से चालू हुआ आलू घोटाला।

आलू खुला बाजार मे 5.6 रूपया किलो प्रशासन द्वारा खरीदा जा रहा है। जबकि बाजार में 14 रूपए किलो बेचा जा रहा है। अब इसको हम सरकारी रेट से घटा दें तो दोनो का डिफरेंट छियत्तर लाख पचास हजार आता है। यानी दूगने से ज्यादा रेट मे जिला प्रशासन आलू खरीद रहा है।

आलू घोटाले को लेकर जहा विपक्ष जांच की मांग कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ मण्डलायुक्त डीके सिंह का कहना है कि यह टेण्डर प्रक्रिया है और आडिट का विषय है।