गरीबों की जेब काटना... परिवार की मूलभूत सुविधाएं छीन लेना BJP की प्राथमिकता: अखिलेश

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 04:00 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गरीबों की जेब काटने और उनकी मूलभूत सुविधाएं छीनने का आरोप लगाया।

अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘पहले की सरकार में गरीबों के खातों में हजारों करोड़ों रुपये दिये जाते थे। आज ‘झूठ का फूल, लूट का फूल' बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठगा जा रहा है।'' उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है - गरीब की जेब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना।''


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष इन दिनों महंगाई, भ्रष्टाचार तथा कई अन्य मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।    

 

 

Content Writer

Umakant yadav