होटल में खाना बनाते समय अचानक फटा सिलेंडर, 3 कर्मचारी झुलसे, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 05:58 PM (IST)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के होटल में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 3 लोग झुलसे गए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस ने पहुंचकर किचन में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे 3 लोगों को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय 9 कर्मचारी किचन में काम कर रहे थे। बता दें कि हादसा कृष्णा नगर क्षेत्र होटल इम्प्रियो ग्रैंड के किचन में हुआ है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj