बांदा: बच्चों के विवाद में दबंग ने महिलाओं पर डाला तेजाब, तीन महिलाएं झुलसी

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 05:00 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घर के सामने रहने वाले दबंग ने महिलाओं पर तेजाब से हमला कर दिया। इस दौरान घर के सामने बैठी  तीन महिलाएं गंभीर रूप झुलस गई। आनन- फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई बावजूद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की।



जानकारी के मुताबिक मामला बांदा जिले के  शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश पूरी मोहल्ले का बताया जा रहा है। यहां पर घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों को लेकर किसी बात का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि घर के सामने रहने वाले दबंग ने महिलाओं पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

Content Writer

Ramkesh