दबंग प्रधान ने घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास, पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगाया

punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 11:45 AM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क की स्थापना कर दी। बावजूद भी प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव से सामने आया है जहां पर चुनावी रंजिश में दबंग प्रधान तमंचे के बल पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। पीड़िता की माने तो उसका पति उस समय घर में नहीं था। पति के आने पर महिला आप बीत उसे बताई। पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने बताया पुलिस आरोपी प्रधान को बचा रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव का है। जहां पर एक दबंग प्रधान ने महिला के घर में जबर घुस उसके साथ तम्मचा के बल पर छेडछाड कर दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं जब पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने लेकर पहुंची तो उसे थाने से डांट कर भगा दिया गया। फिलहाल पीड़िता न्याय के लिए इधर उधर भटक रही है।
 

Content Writer

Ramkesh