फिल्मी अंदाज में घर में घुस कर लड़की को उठा ले गए दबंग, एसएसपी से शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 12:10 PM (IST)

आगरा(मन मल्होत्रा): उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि भाजपा सरकार में लड़कियां 12 बजे रात को स्कूटी लेकर अकेली घर से निकल सकती है। वो अब सुरक्षित है, लेकिन सरकार के ये दावे खोखले साबित हो रहे है। पहले अयोध्या में स्कूल जाती लड़की पर थप्पड़ों की बारिश और अब ताजनगरी में दबंग के द्वारा लड़की को घर से जबरदस्ती उठा ले जाना। हालांकि घर वालों के एसएसपी के सामने गुहार लगाने के बाद लड़की को सकुशल बरामद करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

क्या है मामला?
ये घटना 27 अक्टूबर की सुबह आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजगंज इलाके का बताया जा रहा है। जिले में रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें दिख रहा है कि कुछ लड़के फिल्मी अंदाज में  एक घर की दीवार कूद कर अंदर जाते हैं और लड़की को घर से उठा कर ले जाते है। इस दौरान घर के बाहर भीड़ भी जमा है।

बेटी को तीन महीने से परेशान कर रहा था युवक
आपको बता दे कि इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने अरुण नाम के लड़के पर आरोप लगाया कि वो उनकी बेटी को तीन महीने से परेशान कर रहा था। जिसके बाद लड़की ने घर से बाहर निकलना बहुत कम कर दिया। रविवार को आरोपित ने अपने लोगों के साथ घर पर धावा बोल कर घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने के साथ ही लड़की को घर से अगवा कर लिया। इसके बाद एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। जिसके बाद ताजगंज थाने में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज हुआ।

पुलिस ने कार्रवाई की बात कहीं
इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने बताया कि अरुण उर्फ लाला के अलावा रंजीत, विनय, महेश, रिंकू, धर्मेंद्र, लवकुश, सुदेश व रवि कुमार नामजद हैं। इसके साथ ही पांच-छह अज्ञात लोग भी आरोपित हैं। किशोरी उसी दिन बरामद हो गई थी। वह आशा ज्योति केंद्र में है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है

 

Content Writer

Imran