बेशर्मी की इंतहाः मामूली विवाद पर दबंगों ने बुजुर्ग महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 06:50 PM (IST)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला मालवा थाना क्षेत्र के छतुआपुर गांव का है। यहां घायल पीड़ित महिला के बेटे की मानें तो पड़ोस में रहने वाले रामऔतार से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। दबंगों से विवाद होने पर उसकी मां ने पुलिस थाने में शिकायत की थी। जिसके चलते गुस्साए बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी मां को चारपाई से बांधकर निर्वस्त्र कर पिटाई की। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि दबंगों ने चारपाई में बांधकर उनके साथ गलत काम कर मारा पीटा है। उधर, वहीं पुलिस का कहना है कि महिला अस्पताल भर्ती है। जिसका मेडिकल कराया गया है, लेकिन मेडिकल में कुछ निकला नहीं है। वहीं पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार मामले की जांच कर रही है। 

Punjab Kesari