दबंगों ने टोल प्लाजा पर कर्मचारी को पीटा, CCTV में कैद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 02:20 PM (IST)

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में टोल प्लाजा पर दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। दबंगो ने दहशत फैलाने के लिए टोल पर फायरिंग करते हुए टोल कर्मियों को जमकर पीटा, जिसमें 2 कर्मी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला अमरोहा जिले के थाना रजबपुर इलाके का है। नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बीती रात दबंगो ने दहशत फैलाने के लिए टोल पर फायरिंग करते हुए टोल कर्मियों को लाठी डंडो से जमकर पीटा। इस पूरी घटना में 2 टोल कर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि टोल को सकार कम्पनी मुंबई ने ठेका दे रखा है, जिससे जिले के कुछ लोग अराजकतत्व थे। टोल पर बहार के लोग कार्यरत है इसलिए दहशत फैलने के लिए उनको डराने के लिए दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

वहीं इस मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा तहरीर दे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिटाई से घायल हुआ कर्मी ने बताया कि कुछ लोग आए और आते ही हमे मारने लगे। उन्होंने इस बीत 3 फायरिंग की जिससे मैं नीचे गिर गया। जिस पर वह अपने चार पहिया वाहन पर बैठ कर वहां से फरार हो गए।