दबंगों ने सरेआम युवती के साथ की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 06:42 PM (IST)

मेरठः मेरठ में महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से दबंग मनचले महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। जो कि मेरठ के किठौर थाना इलाके का है। वीडियो में कुछ लड़के गन्ने के खेत मे एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे है। लड़की गन्ने के खेत मे थी। इसी बीच कुछ लड़के भी वहां आ गए और लड़की को गालियां देते हुए उस की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लड़की के साथ काफी देर तक छेड़खानी की गई। ये वीडियो 20 फरवरी की बताई जाती है और मेरठ देहात के किठौर के शोल्दा गांव का है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित या उसके परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन चूँकि मामला ईव टीजिंग का है इसलिए पुलिस ने अपनी तरफ से ही आरोपियों की खिलाफ 294 , 504 एंव 66 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।