गर्भवती महिला के पेट पर दबंगों बरसाए लात-घूंसे, हुआ गर्भपात

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 02:58 PM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा में कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए गर्भवती महिला पर दबंगों का जमकर कहर टूटा। जिसके चलते महिला का गर्भपात हो गया। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के परिजन देर रात 5 माह का भूर्ण लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

बता दें कि शहर कोतवाली के किदवई नगर क्षेत्र में 27 जून की रात एक शादी समारोह में गए परिवार पर डीजे पर डांस के दौरान कुछ लड़कों ने मौजूद महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी शुरु कर दी। जिसका लड़कियों के परिवारवालों ने विरोध किया। वहीं इस दौरान बंगों ने परिवार की महिलाओं और उनकी लड़कियों के साथ मारपीट शुरु कर दी।

दबंगों ने एक गर्भवती को भी नहीं छोड़ा और उसके पेट पर जमकर लात-घूसों से इतनी बेदर्दी से पिटाई की जब तक वो बेसुध नहीं हो गई। घटना के बाद सभी दबंग फरार हो गए। दबंगों की पिटाई से पीड़िता के गर्भ में पल रहा 5 माह का भ्रूण की मौत हो चुकी थी। गंभीर अवस्था में पीड़िता को उसके परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी नाजुक हालत होने के चलते चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मामले में उसकी अनदेखी के चलते और एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इलाके की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आलम ये था कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों तक को नहीं थी। वहीं जब इस मामले में मीडिया द्धारा मामला पूछे जाने पर पुलिस के आला अधिकारी इलाका पुलिस से पूछताछ कर लीपापोती में लगे रहे और मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आये।

Tamanna Bhardwaj