रिटायर्ड स्टेशन मास्टर के घर में डकैतों ने की 10 लाख की लूट, बहू को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 12:42 PM (IST)

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश में बदमाशों का आतंक सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन बदमाश डैकेती की वारदातों को अंजाम देते वक्त हत्या करने से भी नहीं चूकते। ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले का है। जहां डकैतों ने शुक्रवार देर रात रिटायर्ड स्टेशन मास्टर जगदीश यादव की बहू मायादेवी की गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही डकैत करीब 10 लाख रूपए का सामान और नगदी लूटकर फरार हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला कंपिल इलाके के ग्राम सपाखेड़ा का है। यहां सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर जगदीश यादव घर के बाहर सो रहे थे और घर के अंदर उनके बेटे राजीव यादव की 26 वर्षीय पत्नी माया देवी सो रही थी। वहीं सुबह माया देवी का खून से लथपथ सिर कटा शव मिला। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके चलते परिजनों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि हत्यारों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ते आस्कर और फॉरेंसिक टीम को लगाया गया। पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है। 

Tamanna Bhardwaj