दलित बच्चे की मौतः बीजेपी ने CM गहलोत का फूंका पुतला, कहा- छुआछूत कैंसर से ज्यादा है खतरनाक

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 06:47 PM (IST)

कौशांबी: राजस्थान में मटके से पानी पीने पर स्कूल संचालक ने दलित छात्र की बेरहमी से  पिटाई कर दी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। छुआछूत की वजह से बच्चे की हुई हत्या का विरोध देशभर में हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भी गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। कौशांबी में बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष के अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने मुख्यालय चौराहे पर प्रदर्शन कर राजस्थान सरकार के सीएम का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुर्दाबाद की नारेबाजी की। मासूम दलित छात्र की छुआछूत के चलते हत्या करने वाले टीचर को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा कर नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि राजस्थान सरकार के सत्ता में रहते दलित बच्चे के परिवार को इन्साफ नहीं मिल सकता। सरकार घटना में पर्दा डालने का काम कर रही है।

शनिवार को बीजेपी के अनुसूचित मोर्चे के सैकड़ों लोगों ने मुख्यालय में पहुंचकर मंझनपुर चौराहे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक का विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी किया।  प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने के लिए मांग किया। 

बता दें कि घटना 20 जुलाई की सुराना गांव के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 9 साल के मासूम दलित बच्चे के मटका छूने पर स्कूल के संचालक छैल सिंह ने उसकी जमकर कर पिटाई कर दी थी। मासूम बच्चे ने जिस मटके से पानी पिया था, वो अध्यापक छैल सिंह के लिए अलग से रखा हुआ था। दलित बच्चे के इसे छूने से टीचर आगबबूला हो गया था। टीचर ने उसके साथ मारपीट की इससे उसके दाहिने कान और आंख में अंदरूनी चोटें आई थीं। मासूम की इलाज दौरान मौत गई।  

अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सरोज ने बताया कि अनसूचित समाज को जब पता चला कि राजस्थान में दलित छात्र की विद्यालय प्रबंधक ने मात्र घड़ा छूने से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दिया है। हम लोग आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ उतरे हैं जो हत्यारोपी छैल सिंह को संरक्षण दे रही है। अगर पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल पाया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया है। मैं भारत सरकार, राष्ट्रपति से निवेदन करूंगा की यह जो छुआछूत है वह कैंसर से ज्यादा खतरनाक है।  इसको तत्काल इस विषय में सोचने का प्रयास करें। आने वाले समय में यह बहुत बड़ा घातक होगा और हम सबको इसका प्रणाम भुगतना पड़ेगा।

 

 

 

Content Writer

Ajay kumar