कर्ज से परेशान दलित किसान ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 02:21 PM (IST)

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दलित किसान ने कर्ज से परेशान होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि कैमाहा गांव निवासी किसान मिजाजी लाल अहिरवार(42) कल रात घर में अकेला था। उसककी पत्नी और बच्चे गांव में ही कही गए थे। इस बीच उसने अपने शरीर मे मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली।

वहीं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन किसान गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद किसान मिजाजी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।