प्रियंका पर नृत्य गोपालदास का निशाना, बोले नीयत जैसी फल वैसा

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 03:19 PM (IST)

गोण्डा: अयोध्या में रामलला के दर्शन न करने के मामले में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की नीयत पर सवाल उठाया है।  

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के मोकलपुर गांव में शनिवार को एक पुल का उद्घाटन करने आये महंत ने श्रीमती वाड्रा के रामलला का दर्शन न करने के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा, ‘‘जिसकी जैसी नीयत रहती है उसे वैसा ही फल मिलता है।’’  उन्होंने श्रीमती वाड्रा का नाम लिये बगैर आगे कहा, ‘‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।’’  

गौरतलब है कि प्रियंका शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने नहीं गयी थीं। इस बारे में पूछने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि वहां का मामला न्यायालय में है। 

Ajay kumar