प्रधानी चुनाव से पहले दंगल शुरू, दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 05:51 PM (IST)

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में प्रधानी चुनाव को लेकर अभी आरक्षण सूची जारी हुई हैं, लेकिन चुनावी दंगल अभी से शुरू हो गया हैं। इसी के चलते आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर चले लाठी डंडों और पत्थर बाजी में 1 व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान हवाई फायरिंग भी की हुई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

घटना थाना बेवर के अहकरियापुर गांव की है, यहां गांव में डॉ. ब्रजेश के यहां दावत का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, पत्थरबाजी हुई। घटना में 1 व्यक्ति सिपाहीराम की जान चली गई। दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। सिपाहीराम पक्ष के 6 लोग और दूसरे पक्ष के 5 लोग घायल हुए है। घटना के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाई की बात पुलिस कह रही है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj