फतवा: नेल पॉलिश गैर इस्लामिक, नाखूनों पर मेहंदी लगाए मुस्लिम महिलाएं

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 10:05 AM (IST)

सहारनपुरः फतवों की नगरी सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद का एक और फतवा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, दारुल उलूम ने महिलाओं के नाखूनो पर नेल पॉलिश लगाने और उनको बढ़ाने पर फतवा जारी किया है। मुफ्ती इशरार गौरा ने हाथों में नेल पॉलिश लगाने को गैर इस्लामिक करार देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने नाखूनों पर मेहंदी का उपयोग करना चाहिए।

वहीं मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती अहमद गॉड ने दारुल इफ्ता द्वारा जारी फतवे को पूरी तरह दुरुस्त बताया। उन्होंने हुए कहा कि इस्लाम औरत को सजने संवरने से बिल्कुल नहीं रोकता है, लेकिन ऐसी चीजें जिनके इस्तेमाल की वजह से किसी भी फर्ज की अदायगी में परेशानी होती हो उससे बचना जरूरी है। 

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार दारुल उलूम मुस्लिम महिलाओं के लिए कई फतवे जारी कर चुका है। हाल ही में मुस्लिम महिलाओं के आईब्रो बनवाने को लेकर फतवा जारी किया गया था।

Deepika Rajput