दातागंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 06:48 PM (IST)

दातागंज विधानसभा संख्या-117
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बदायूं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 117 है दातागंज। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 42 हजार 559 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 94 हजार 148 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 406 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी ने दो बार जीत दर्ज की है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। इस बार भी बहुजन समाज पार्टी को ही सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। क्योंकि समाजवादी पार्टी में दरार पड़ गई है। और फिलवक्त सीट पर बीएसपी का कब्जा है। ऐसे में बीएसपी सपा की विघटन को मुद्दा बनाकर अपने पक्ष में वोटबैंक जोड़ सकती है। देखना होगा कि जनता बसपा पर मेहरबान होती है या नहीं।
                 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के सिनोद कुमार शाक्य ने समाजवादी पार्टी के प्रेमपाल सिंह यादव को हराया था। कांग्रेस के डॉ शैलेष पाठक तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के राजीव सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के ही सिनोद कुमार शाक्य ने कांग्रेस के शैलेष पाठक को हराया था। समाजवादी पार्टी के प्रेमपाल सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के अवनीश कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रेमपाल सिंह यादव ने बीजेपी के अविनाश कुमार सिंह को हराया था। बीएसपी के सिनोद कुमार शाक्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के डॉ शैलेष पाठक चौथे स्थान पर रहे थे।
               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें