दहेज के लिए प्रताड़ित होती रही बेटी, मां-बाप सोचते रहे सब ठीक हो जाएगा, फिर...

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 03:07 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के खन्ना इलाके में दहेज के लिये एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका शव आज सुबह फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक आर के गौतम ने यहां कहा कि खन्ना इलाके के कुलकुआ गांव में पूजा का शव उसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला जिसमें उसका पति भी सो रहा था। पूजा की शादी पिछले मार्च में हुई थी। उसे दहेज के लिये ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। इसकी शिकायत उसने अपने पिता और मां से भी की थी। सब कुछ ठीक हो जायेगा यह सोच कर उसके मां बाप ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static