न्यायालय परिसर में बहू ने ससुर को चप्पलों पीटा, लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 11:55 AM (IST)

कन्नौजः कन्नौज के न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बहू अपने ससुर की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां लोगों का हुजूम लग गया। लोगों ने बहू को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे पीटती रही। इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया  और वायरल कर दिया। कन्नौज में ये वीडियो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि घटना कोतवाली इलाके स्तिथ नवीन कचहरी में सीजेएम कोर्ट के बाहर की है। यहां ससुर को पीट रही महिला ने अपने ससुर पर दहेज एक्ट का मुकदमा कराया था और उसपर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कोर्ट परिसर में पीटने लग गई। ससुर दहेज एक्ट के मुकदमे में जमानत कराने आया था। तभी वहां मौजूद बहू ने उसकी सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान फैमली ड्रामा देखकर वहां वकील व अन्य लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वकीलों ने महिला को समझाने का प्रयास किया तो वह नहीं मानी। तभी इस घटना से नाराज लोगों ने महिला की भी पिटाई कर दी। महिला मौका देख वहां से फरार हो गई।

इस बारे में ससुर ने बताया कि उसकी बहू ने उसपर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। अब वह उसपर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है। लेकिन पिछले डेढ़ साल से वह अलग रह रहा है। उसने अपने लड़के को भी बेदखल कर दिया है, लेकिन बावजूद उसकी बहु परेशान करने के लिए बार-बार दहेज का मुकदमा लिखवा रही है। इसी मामले में आज वो जमानत कराने आया था। 

Tamanna Bhardwaj