रिश्ते फिर से हुए शर्मसार, अवैध सबंधों के चलते बहू ने ही करवाई थी सास-ससुर की हत्या

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 03:15 PM (IST)

महोबाः उत्तर प्रदेश महोबा के श्रीनगर क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस का खुलासा हो गया। यह रिश्तों को शर्मसार करने वाला साबित हुआ। जहां अवैध सबंध का पर्दाफाश होने के भय से विवाहिता ने प्रेमी की मदद से अपने बुजुर्ग सास-ससुर की गला रेत कर हत्या करवा दी।  पहले आरोपियों ने दोनों पर हसिया से वार किया इसके बाद छत की रेलिंग से धक्का दे दिया।  जिससे दोनों की मौत हो गई।

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार की प्रेस कांफ्रेंस हुई। जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह भैरोगंज कस्बा निवासी गंगाधर प्रजापति और उनकी पत्नी भुव्वन प्रजापति का रक्तरंजित शव उनके घर पर मिला। मौके से वृद्ध दंपत्ति की पुत्रवधू अनीता फरार थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि अनीता के बहन का देवर देवपाल दंपत्ति के घर पर कुछ दिनों से रूका हुआ था। बीती रात भुव्वन ने पुत्रवधू के साथ देवपाल और उसके एक साथी को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर ऐतराज किया।       

उन्होंने बताया कि अनीता के कहने पर देवपाल और उसके साथी ने वृद्धा की गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में गंगाधर का भी गला रेत दिया। पुलिस ने देवपाल को चेकिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

 

Moulshree Tripathi