भाजपा राज में बेटियां व महिलाएं हो रहीं सर्वाधिक अपमानित: अखिलेश

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 01:08 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सराकर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अहंकार में डूबे हैं, स्थानीय प्रशासन भी भाजपा के दबाव में असल आरोपितों को बचाने लगा है। भाजपा राज में हत्या, छेड़खानी, दुष्‍कर्म की घटनाएं बेलगाम हैं और बच्चियों तथा महिलाओं को सर्वाधिक अपमानित होना पड़ रहा है।

अखिलेश ने कहा कि कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ता ने एक दलित बालिका की दुष्‍कर्म कर हत्या कर दी। बदायूं में एक बहन के साथ भाजपाई ने नशे में छेड़छाड़ की और पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अयोध्या में आइएएस की तैयारी कर रही एक युवती से नशे की हालत में सिपाही ने अश्लील हरकत की।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static