लखनऊ: जंगल में लापता वृद्ध का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 07:36 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कोकोरी क्षेत्र में लापता एक वृद्ध का शव जंगल में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काकोरी इलाके में दुबग्गा सब्जी मण्डी के पीछे जंगल में शुक्रवार देर शाम अज्ञात व्यक्ति का शव नायलान की रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह 2-3 दिन पुराना है, घना जंगल घना होने के कारण जंगल के अन्दर कोई आता जाता नहीं है, जिससे शव को कोई देख नहीं सका।

उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक काकोरी ने बताया गया कि मृतक की शिनाख्त उसके भतीजे कुलदीप साहू ने अपने चाचा 60 वर्षीय सुखदेव साहू निवासी हयातनगर,बरावन कलां ठाकुरगंज लखनऊ के रूप में की है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार सुखदेव तनाव से ग्रसित थे, जिसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक इसी साल फरवरी में गांजे की खरीद-फरोख्त में जेल भी जा चुका है। मृतक के दाहिने हाथ में प्लास्टर बंधा था।  प्रवक्ता ने बताया कि शिनाख्त के पहले कपड़ों को देख ग्रामीण उसे मंहत बता रहे थे जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। पुलिस मामल की छानबीन कर रही है।

 

Ramkesh