पहले शराब पिलाई, फिर किया सेक्स... रिटायर्ड IAS के घर के बाहर मिली लाश, महिला ने रखी ये डिमांड तो कर दिया मर्डर!
punjabkesari.in Friday, Dec 05, 2025 - 05:35 PM (IST)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। महिला की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है और उसके शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसके साथ बर्बरता की गई थी।
पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि महिला को पहले शराब पिलाई गई, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। जब महिला ने पैसे की मांग की तो आरोपी उसे शांत करने के बजाय गुस्से में उसे धक्का दे बैठे, जिससे उसका सिर घायल हो गया और वह बेहोश हो गई। बाद में उसे ई-रिक्शा में डालकर 200 मीटर दूर छोड़ दिया गया। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद आरोपी फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में देवेन्द्र सिंह कानपुर और सूरज पाल गोमतीनगर का रहने वाला है। दोनों ने हत्या की स्वीकारोक्ति की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें : UP में एक के बाद एक BLO की जा रही जान, अब अलीगढ़ में हार्ट अटैक से मौत, SIR काम पूरा करने पर BSA ने की थी तारीफ; ABSA हैं मौत का बड़ा कारण!
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के रूप में तैनात प्राथमिक विद्यालय की 59 वर्षीय प्रधानाध्यापिका की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनके परिवार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका साधना वर्मा का बृहस्पतिवार को उनके घर में निधन हो गया। उन्हें चार नवंबर को शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के लिए तैनात किया गया था .... पढ़ें पूरी खबर....

