उत्तराखंड में भूस्खलन के दौरान लापता प्रतापगढ़ के लावान का मिला शव, आज गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 11:43 AM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तराखंड में भूस्खलन (Uttarakhand Landslide) की चपेट में आकर प्रतापगढ़ (Pratapgarh) का लाल योगेश त्रिपाठी (Yogesh Tripathi) शहीद हो गया है। योगेश उत्तराखंड नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। उनकी मौत की खबर सुनते परिवार में कोहराम मच गया है। उनका पार्थिव शरीर रविवार को आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जिला चमोली (Chamoli) में 3 दिन में पहले भूस्खलन के दौरान अचानक योगेश अपनी टीम से बिछड़ गए। टीम के लोग स्थानीय प्रशासन की मदद से उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की देर शाम उनका पार्थिव शरीर भूस्खलन के मलबे में दबा मिला। आज शाम तक शहीद योगेश का पार्थिव शरीर उनके जेठवारा थाना क्षेत्र के बलीपुर परसन स्थित उनके घर पहुंचेगा।
PunjabKesari
वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड में थी। वह 2001 में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के बलीपुर परसन निवासी योगेश त्रिपाठी वर्ष 2001 में नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर भर्ती हुए थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static