औरैया में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 11:52 AM (IST)

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया के बिधूना क्षेत्र में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नीम के पेड़ पर शर्ट के सहारे फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र के गांव बड़े पुर्वा निवासी विनोद का शव आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के समीप गिरवर व तुलाराम के खेत पर खड़े नीम के पेड़ से शर्ट के सहारे लटका मिला। सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं व पुरूष किसी काम से खेतों पर गए तो उन्होंने पेड़ पर शव लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

मृतक के पिता रामलखन एवं भाई सनोज व मनोज ने कहा कि वह शाम को खाना खाकर घर से निकला था और देर रात्रि तक वापस नहीं आया। चुनाव के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया। आज सुबह विनोद का शव पेड़ से लटका मिला। उन्होंने विनोद की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static