नहीं थम रही पराली की जानलेवा हवा, 9 के खिलाफ मामला दर्ज एक किसान गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 12:20 PM (IST)

नोएडाः पर्यावरण प्रदुषण ने सांस लेना मुहाल कर दिया है। मगर लाख कोशिशों के बावजुद पराली जलने पर रोक असंभव सा लग रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय हरित अधिकरणके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके पराली जलाने के आरोप में ग्रेटर नोएडा में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि एक किसान को गिरफ्तार किया गया है।

बताते चलें कि जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उप जिलाधिकारी गुंजा सिंह ने बताया कि एक किसान को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके स्थित दयंतपुर गांव में पराली जलाते हुए पकड़े जाए जाने पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि छह किसानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि किसान को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। इससे पहले प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने उसे पराली नहीं जलाने के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ।

जिला प्रशासन ने बयान में कहा कि बुधवार को दनकौर के रामुर माजरा गांव में पराली जलाने के आरोप में छह किसानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उनपर भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं। दनकौर इलाके में ही गुरुवार को भी तीन किसानों के खिलाफ पराली जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय की ओर से दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा को पराली जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने के बाद की गई है। 

Tamanna Bhardwaj