कांच फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, दर्जनों झुलसे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 11:11 AM (IST)

फिरोजाबाद:उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में स्थित कांच फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 2 मजदूरों की मृत्यु हो गई जबकि 12 गंभीर रुप से झुलस गए।

2 की मौत, दर्जनों घायल
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रसूलपुर स्थित बीयर की बोतल बनाने वाली आर एस कांच फैक्ट्री में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय वहां काम कर रहे 12 मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान खैरगढ निवासी नीरज की मृत्यु हो गई। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।