अजित सिंह के निधन पर राकेश टिकैत ने कहा- किसानों ने दिल्ली में अपना पैरोकार खो दिया

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 09:44 AM (IST)

गाजियाबाद: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया है। टिकैत ने कहा कि अजित सिंह के निधन से खासकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान बहुत दुखी हैं।

टिकैत ने एक बयान में कहा कि चौधरी अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना एक महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया। अगर वह जीवित होते तो हर किसान आश्वस्त रहता कि दिल्ली में उसका एक घर है। चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

Content Writer

Anil Kapoor