मौत के खेल ‘ब्लू व्हेल’ का कहर बरकरार, एक और छात्र बना शिकार

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 06:06 PM (IST)

गाजीपुरः विश्व में चर्चा का विषय बनी ‘ब्लू व्हेल’ गेम का असर अब तक बरकरार है। दुनियाभर में कई लोगों की जान लेने के बाद ब्लू व्हेल गेम भारत में भी तेजी से फैलता जा रहा है। अनेक बच्चों की मौत की घटनाएं इस खेल से जुडी हुई हैं। ऐसा ही एक मामला गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र का है। जहां जानलेवा आनलाईन ‘ब्लू व्हेल’ गेम के जाल में फंस कर 11वीं कक्षा के एक छात्र ने खुद को घायल कर लिया।

पुलिस ने अनुसार क्षेत्र के निवासी राजेश सोनकर का पुत्र जितेन्द्र पिछले कई दिनों से आनलाइन गेम  ‘ब्लू व्हेल’ खेल रहा था। गेम के टास्क के मुताबिक उसने अपने हाथ पर ब्लेड से काट कर मछली की आकृति बना ली। उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घायल छात्र को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है।