सास ने की क्रूरता की हदें पारः गर्भवती बहु के पेट पर मारी लात, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 05:03 PM (IST)

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सास ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। जहां कलयुगी सास ने अपनी गर्भवती बहु के पेट पर लात मार दी। जिसके बाद बहु की हालत बिगड़ने लगी। जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई। तभी अस्पताल जाते वक्त रास्ते में बहु ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव का है। यहां सरिता देवी की शादी जून 2017 में राम विलास से की हुई थी। लड़की के पिता कहना है कि शुरू से ही ससुराल वाले उसे मारते पीटते थे। एक दिन पहले भी सास ने सरिता को मारा। इस दौरान एक लात सरिता के पेट में लग गई। तभी से सरिता के पेट में दर्द होने लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उसने मृत बच्ची को जन्म दिया।

जिसके बाद सरिता को कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Punjab Kesari