UP सरकार के मंत्री सुरेश राणा के पिता का निधन, CM योगी ने जताया दुख

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 07:21 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह राणा का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रणबीर सिंह की मौत पर दुख जताया।

सुरेश राणा ने बताया, ‘‘मेरे पिता का शुक्रवार की रात शामली जिले के थाना भवन में निधन हो गया।'' उन्होंने बताया कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रणबीर सिंह राणा के पांच बेटे और एक बेटी है। भाजपा के कई नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Umakant yadav