नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, 12 घंटों की मशक्कत के बाद मिले शव

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 04:26 PM (IST)

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां कृष्णा नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई है। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

मामला भवन थाना क्षेत्र के गांव चंदेनामाल का है। यहां पर कृष्णा नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक चाचा व भतीजे है। जिनके नाम रजत (उम्र 18 वर्ष ) व युवराज (उम्र 13 वर्ष) है। बीते रविवार चाचा व भतीजा ट्रैक्टर धोने के लिए कृष्णा नदी पर पहुंचे थे। नदी में तेज बहाव होने से दोनों पानी में डूब गए। तभी आस-पास के लोगों ने शोर मचा कर गोताखोरों को बुलाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी की टीम को डूबे दोनों युवकों की तलाश में लगाया। 12 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव मिले। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। 


 

Tamanna Bhardwaj