क्वॉरेंटाइन सेंटर की छत से कूदे युवक की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाएं गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 06:07 PM (IST)

रामपुरः रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी निहित कोविड केयर सेंटर की छत से युवक गिर गया। जिसके चलते उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वही गुस्साए परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का घेराव कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गैर इरादतन हत्या का भी आरोप लगाया है।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा युवक नशे का आदी था। इरिटेबिलिटी के चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में मृतक विनीत के तहेरे भाई अजीत गौतम ने बताया हमारी ताई(कृष्णा देवी) कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी, जिसके तहत उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाया गया। साथ में दोनों भाईयों (विनीत और अमित) को भी ले जाया गया था। जिसका नाम विनीत गौतम है, उसे पता नही वहां के प्रशासन ने टॉर्चर किया या शेडूल कास्ट का होने के नाते वहां के लोगों ने इसके साथ गलत व्यव्हार किया। उसने कहा कि या हो सकता है कोई व्यक्ति वहां पर ऐसा हो जो इसे पसंद ना करता हो जिसकी वजह से इसे टॉर्चर किया गया। स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं दी गई जिसकी वजह से इसने ऐसा फैसला लिया।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने बताया 26 तारीख को आगापुर में रेंडम सैंपलिंग हुई थी, क्योंकि वहां पर ज्यादा प्रवासी लोग आए थे। उसमें एक कृष्णा देवी पॉजिटिव आई थी। उनके पॉजिटिव आने पर उन्हें भर्ती करा दिया गया। कोविड- केयर सेंटर में उनके दो लड़के विनीत और अमित इन दोनों को क्वॉरेंटाइन कराया गया था। 3 तारीख को शाम को अचानक विनीत इरिटेबल हो गया। पता करने पर जानकारी हुई कि वह नशे का आदी था। वह विड्रोल सिंड्रोम में था और उसी इरिटेबिलिटी में उसने छत पर पहुंचकर या तो वह कूद गया या वह गिर गया। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाकर उसका उपचार किया गया उसकी सुबह दुखद मृत्यु हो गई।

वहीं परिजनों के आरोप है कि उसके एससी का होने की वजह से उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। इस पर सीएमओ सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे यहां हर तरह के मरीज हैं, कई लोग क्वॉरेंटाइन में आकर चले गए। इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। फिर भी प्रकरण की जांच कराई जा रही ह।  अगर कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static