6 दिसंबर: राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने उमड़ी भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 12:32 PM (IST)

नई दिल्लीः अयोध्या में रामजन्मभूमि को लेकर दशकों से चल रहे विवाद पर हाल ही में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को 6 दिसंबर के दिन गिराया गया था।

26 बरस पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी। इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई।

इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ। वैसे तो 6 दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया।









 

Tamanna Bhardwaj