राम मंदिर ट्रस्ट के निर्माण का फैसला राजनीतिक नहीं: स्वतंत्र देव

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 12:31 PM (IST)

सोनभद्र: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को जनपद सोनभद्र पहुंचे। यहां राबर्ट्सगंज में उन्होंने सीएए को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जनसभा के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज के आरटीएस मैदान में मौजूद थे, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जनसभा के तुरंत बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्द ही राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

बता दें कि सोनभद्र के दौरे पर आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए कि राममंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद संतों में विरोध हो रहा है के सवाल पर तो उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण ट्रस्ट को लेकर कोई विरोध नहीं है सब कुछ सामंजस्य पूर्ण है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के निर्माण का फैसला राजनीतिक नहीं है। यह राष्ट्रहित में लिया गया फैसला है जिसका काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था योगी जी के नेतृत्व में काफी चुस्त-दुरुस्त है। सीएए पर जो विरोध प्रदर्शन हो रहे थे उन्हें 3 दिन में ही समाप्त कर दिया गया। सपा बसपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

Ajay kumar