अब दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन नाम से जाना जाएगा मुगलसराय स्टेशन, शाह ने किया लोकार्पण

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 04:31 PM (IST)

लखनऊ: मुगलसराय जंक्शन अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम जाना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुगलसराय में आज आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। 

'एकात्म मानववाद' का संदेश देने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक दीन दयाल उपाध्याय फरवरी 1968 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास ही संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। यूपी सरकार ने इस साल जून में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का फैसला किया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेजा गया था।

बता दें कि, संपूर्ण रेलवे स्टेशन को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है और परिसर में प्रवेश और निकास द्वार के साइनबोर्ड के साथ-साथ प्लेटफार्म के नाम को भी बदला जा रहा है।

Anil Kapoor