लोकभवन के पिछले हिस्से में खुदाई के दौरान मिली गहरी सुरंग,  मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 12:29 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक राजधानी के हजरतगंज स्थित लोक भवन के पिछले हिस्से में एक गहरी सुरंग मिल गई। बताया जा रहा है लोकभवन की नीव को मजबूत करने के लिए काम चल रहा था। जिसके चलते वहां खुदाई की जा रही थी। लेकिन इसी बीच अचानक मजदूरों को एक सुरंग मिली। 

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक हजरतगंज स्थित लोकभवन के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए मजदूर बुलाए गए थे। इस दौरान मजदूर नींव की खुदाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक से मिट्टी भरभरा के गिर गई और गहरी सुरंग सामने आई। वहीं खुदाई कर रहे एक मजदूर उसमें गिरने लगा। इसी बीच साथियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। जिस कारण वह बाल बाल बच गया। सुरंग पाए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है।

सुरंग दिखने के बाद मचा हड़कंप 
लोकभवन के पिछले हिस्से में काम कर रहे मजदूरों का अनुमान है कि पाया गया सुरंग सैकड़ों वर्ष पुराना हो सकता है। बता दें कि यह सुरंग काफी गहरी है। लगभग दो फीट गोलाई की यह सुरंग पुरानी ईंटों से बना प्रतित हो रहा है। इसके अन्दर गोल गोल खांचे बने हुए हैं। अचानक से सुरंग दिख जाने के बाद हड़कंप मच गया है।

Ruby