अयोध्या में दीपावली की तैयारियां जोरों पर, राम की पैड़ी को 17 लाख दीप करेंगे रौशन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 10:08 AM (IST)

लखनऊः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली का त्यौहार अयोध्या में मनाने का एेलान किया था। जिसके चलते सीएम योगी के आगमन पर 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली के मौके पर सरयू तट में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बता दें कि प्रशासन की ओर से दीपावली की तैयारियां जोरों पर की जा हैं।

राम नगरी अयोध्या में दीपावली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसके तहत साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क झांकियों का रिहर्सल आज किया जाएगा।इसके साथ ही भगवान राम के जीवन पर आधारित 11 झाकियां निकाली जाएंगी। साथ ही सरयू तट पर दीपोत्सव का पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा के मद्देनजर 10 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी आरएएफ, 800 सिविल पुलिस,15 एडिशनल एसपी, 50 डिप्टी एसपी चप्पे चप्पे की निगरानी करेंगे। सरयू नदी में 2 कंपनी जल पुलिस भी तैनात की जाएगी। इसके अलावा सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

सीएम योगी ने सरयू तट पर दिवाली मनाने की घोषणा की थी। जिसके तहत 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली के मौके पर सीएम अयोध्या में रहेंगे। इसके साथ ही सरयू के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर 1,71,000 दीप जलाकर रौशनी की जाएगी। कार्यक्रम में सीएम समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। बीते सोमवार को प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने राज्यपाल राम नाईक के सामने ‘नव्य अयोध्या’ का प्रस्तुतीकरण किया था। राज्यपाल राम नाईक ने प्रस्तुतीकरण की सराहना भी की थी।