दीपोत्सव-2020: अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अलर्ट मोड में UP पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 06:31 PM (IST)

अयोध्या:  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शाम अयोध्या में दीपोत्सव-2020 कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के यहां पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने यह जानकारी दी। कुमार ने बताया कि दीपोत्सव पर्व पर सुरक्षा के द्दष्टिकोण से सादे कपड़ो में भी पुलिस बल लगाया गया है। राम की पैड़ी पर ड्रोन कैमरे से सुरक्षा की निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रवेश करने वाले सभी जगह बैरियर लगा दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में प्रवेश करने वालों की गहनता से जांच की जा रही है। दीपोत्सव कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा किया गया है।  उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा 25 पुलिस उपाधीक्षक ,25 निरीक्षक, 125 उप निरीक्षक,700 आरक्षी, 45 महिला उपनिरीक्षक, 100 महिला आरक्षी, 14 उपनिरीक्षक यातायात, 13 मुख्य आरक्षी यातायात, 85 आरक्षी यातायात समेत छह कम्पनी पीएससी, दो कम्पनी आरएएफ, दो कम्पनी बाढ़ राहत पीएससी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static