Ayodhya Deepotsav 2021: आज 12 लाख दीयों से जगमग होगी श्रीराम की नगरी अयोध्या, दीप जलाने आ रहे CM योगी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 11:03 AM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में बुधवार को यानि आज पांचवे दीपोत्सव को मनाने के लिये अयोध्या आयेंगे। श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा रामायण कार्निवाल पर आधारित झांकियों का शुभारंभ साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई रामकथा पार्क तक जायेगी। पांचवे दीपोत्सव के मुख्य अतिथि किशन रेड्डी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री भारत सरकार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगे। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट व रामकथा पाकर् का पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में दीप जलायेंगे। इसके बाद पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी।


इस बार राम की पैड़ी पर नौ लाख दीपक जलेंगे। मठ-मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर कुल तीन लाख दीप जलाये जाने की तैयारी है। कुल मिलाकर 12 लाख दीपक जलाये जायेंगे, जिसके लिये राम की पैड़ी पर डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दीपक को लगाने में जुटे रहे। मुख्यमंत्री सरयू सलिल की 5100 दीप की महाआरती भी उतारेंगे। नित्य महाआरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि दीपोत्सव नये अयोध्या की एक नई पहचान दी है। सरयू आरती की तैयारियों में जुटे उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।


इस बार श्रीरामजन्मभूमि परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। रामलला के दरबार में रंगोली मनायी जा रही है। पूरे गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया है। शहर के 12 स्थानों पर एल.ई.डी. वैन लगायी गयी है। दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, घाट को सजा दिया गया है, जिसे रंग व रूप दिया गया है। घाटों को त्रेता युग की तरह चमकाया गया है। अयोध्या में लगातार पांचवे साल भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू के तट पर 7.50 लाख दिये जलाकर अपना ही वल्डर् रिकाडर् बनायेंगे। भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के पूरे द्दश्य को ग्यारह झांकियों के रूप में तैयार किया गया है।

Content Writer

Umakant yadav