रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिखा श्रीवास्तव को किया फोन, राजू श्रीवास्तव का जाना हालचाल

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 12:26 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष एवं मशहूर हास्य कवि राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन किया। उन्होंने राजू श्रीवास्तव का हाल चाल पूछा। उन्होंने ट्वीट कर कर कहा कि मैं ईश्वर से राजू श्रीवास्तव के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने इस संकट की घड़ी में पत्नी को ढांढस बंधाया। बता दें कि वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ गया।  उन्हें दिल्ली के  AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव  गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है और वह आईसीयू में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

 श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है। श्रीवास्तव के रिश्ते के भाई अशोक श्रीवास्तव ने कल बताया था कि हास्य कलाकार को व्यायाम करते समय दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा था, ‘‘वह नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया।'' अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके भाई श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई हैं, ताकि वह अपने पति के पास रह सकें। इससे पहले, हास्य कलाकार सुनील पाल ने बताया कि उनके मित्र श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

पाल ने मीडिया के साथ साझा किए गए वीडियो में कहा, ‘‘वह अब बेहतर हैं और खतरे से बाहर हैं।'' उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए श्रीवास्तव के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया', ‘बाजीगर', ‘बॉबे टू गोवा' और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने ‘बिग बॉस' सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static