पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार को जनता अब तक भुगत रही है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 07:00 PM (IST)

फर्रुखाबाद: बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज फर्रूखाबाद जिले के दौरा किया। जहां वे अमृतपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में जनता से वोट मांगेंग। इसके पहले कासगंज जिले में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार को जनता अब तक भुगत रही है।

रक्षा मंत्री का चुनावी दौरा आज फर्रुखाबाद जिले में हुआ। जहां अमृतपुर विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग में सम्मेलन में भाग लिया करीब 300 लोगों के साथ एक निजी कोल्ड स्टोरेज में सम्मेलन किया प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। साथ ही साथ रक्षा मंत्री ने राजेपुर में सब्जी मंडी हकिम वाली गली में घर घर जनसंपर्क किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार में दंगे फसाद व माताओं बहनों को घर से निकलना दूभर हो गया था। योगी सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है कानून व्यवस्था के बेहतर होने से राज्य का विकास भी हुआ है। बीजेपी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। धारा 370 को हमारी सरकार ने हटाया और अपना वादा पूरा किया भारत का विवाद विवाद नहीं होना चाहिए था पाकिस्तान और अफगानिस्तान किसी भी देश में अगर धार्मिक उत्पीड़न हो करते हैं तो भारत सरकार उनको नागरिकता देने का काम हमारी सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। सोमनाथ मंदिर का भी निर्माण नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया उत्तराखंड के चार धाम के लिए भी ऑल वेदर रोड हमारी सरकार ने दी है। हम विकास के बाद विरासत को भी सुरक्षित कर रहे हैं। हमने गन्ना भुगतान करीब डेढ़ लाख करोड़ किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चलाकर काले धन से बनाई गई बिल्डिंगों को धराशाई किया गया है। उत्तर प्रदेश में ब्रह्मास्त्र मिसाइल बनाने का काम शुरू हुआ है। उत्तर प्रदेश में गोली नहीं गोला भी बनेगा 11 लाख करोड़ यूपी की अर्थव्यवस्था थी। अब यूपी की 23 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था आज उत्तर प्रदेश में हो गई है।

उन्होंने कहा कि भारत के किसी मामले को दुनिया में बड़ी गंभीरता से सुनता है। भारत आज एक बड़ी ताकत बनकर खड़ा हुआ है। पूरी का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक करके हमारी सेना ने जवाब दिया। आज हम इस पार से भी मार सकते हैं और उस पार से भी मार सकते हैं। सपा की सरकार में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी हम 5G की स्पीड से करेंगे विकास सपा ध्रुवीकरण की राजनीति करती थी। सपा ने सभी को बांटने में लगी हुई है। सम्मेलन करने के बाद उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां से वापस चले गए।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj