विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में प्रियंका, दिल्ली में पार्टी विधायकों की बुलाई अहम बैठक

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 03:29 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आज के पार्टी के सभी विधायकों ,विधानपरिषद सदस्यों की एक अहम बैठक दिल्ली में बुलाई है। आशंका जताई जा रही है कि वह प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं किसान आन्दोलन से जुड़े लोगों को अपने पाले में करने के लिए पार्टी हर प्रकार की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। माना यह जा रहा है कि प्रियंका गांधी पंचायत चुनाव के सहारे विधान सभा चुनाव की रणनीति पर फैसला ले सकती है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सत्ता का बनवास जले रही कांग्रेस पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी के लिए किसानों के हर मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। उन्होंने किसानों की कई महापंचायत को भी संबोधित कर चुकी है। उन्हें प्रियंका गांधी ने किसानों के अलावा वह पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दाम और कानून व्यवस्था का मुद्दे पर भी सरकार को घेर चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static