दिल्ली विधानसभाः अखिलेश की सपा दिल्ली में आप से कर सकती है गठबंधन

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 01:45 PM (IST)

लखनऊः दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। सता पर काबिज होने के लिए विभिन पार्टियां गठबंधन करने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव नीत समाजवादी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की संभावना है। मालूम हुआ है कि मायावती की बसपा पार्टी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा,महाराष्ट्र, झारखंड में खराब प्रर्दशन के बावजूद मायावती की पार्टी दिल्ली राजधानी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। इसी दौरान आप के नेता संजय सिंह दिल्ली में सत्ता करे प्रमुख नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।

राजधानी में आप भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।
 

Tamanna Bhardwaj