मंदिर में पूजा करने गए दुल्हन और दूल्हे के साथ दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 01:11 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर विशेष समुदाय के लोगों ने फूलमती माता  मंदिर में पूजा करने के लिए गए दुल्हन और दूल्हे के साथ अभ्रदता की, जिसका दलित समाज ने विरोध किया। इससे गुस्साए दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। घटना में दलित लोगों के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  पीड़ित ने मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि दबंग किस्म के लोग पूर्व मंत्री के रिश्तेदार है जिसकी वजह से कार्रवाई नहीं हो रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के राशिन गांव का है। जहां पर राशिन गांव के फूलमती के मंदिर में दूल्हा विजय बहादुर रैदास और दुल्हन रीता के विवाह की बधाई पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान  कुछ दबंग किस्म के कुछ युवक मंदिर में आकर दूल्हा और दुल्हन के साथ मारपीट की। जिसमें दोनो घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static