सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, नमाजियों ने जमकर की नारेबाजी

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 03:01 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नूपुर शर्मा के बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, जुमे की नमाज को लेकर आज प्रदेश भर में पुलिस पहले से एलट पर  थी। उसके बावजूद भी नमाजियों ने सहारनपुर, लखनऊ, में मस्जिद के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

हालांकि इसके पहले ही मुस्लिम संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। पुलिस ने बताया कि अब सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए है। सुरक्षा को देखते हुए  डोन कैमरे की मदद ली जा रही है। 



वहीं प्रयागराज में पुलिस में नमाजियों को घर भेजने का प्रयास किया। लेकिन सैकड़ो लोग इकठ्ठा होकर हंगाम करने लगे। नमाजियों की मांग है कि नूपुर शर्मा  के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान पुलिस ने नमाजियों पर हल्का बल प्रयोगा किया। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हालत काबू में है। 


 

 

Content Writer

Ramkesh