UP Election 2022: Deoband Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 02:04 PM (IST)

Deoband Assembly Seat - 5

देवबंद विधानसभा सीट सहारनपुर जिले के अंतर्गत आती है। देवबंद इस्लामिक शिक्षण संस्थान के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस्लामी मरकज के टॉप संस्थान दारुल उलूम में पूरी दुनिया से मुसलमान इस्लामिक पढ़ाई के लिए आते हैं। इस सीट की एक और खासबात है कि यहां पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रिजेश सिंह को जीत मिली थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ठाकुर वीरेंद्र सिंह पर ही दांव लगाएगी। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की स्थितियां अलग हैं। इस बार कई तरह के समीकरण काम कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीटों पर किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिल रहा है। 

जातीय समीकरण

इस विधानसभा सीट का समीकरण बहुत अलग है। यह इलाका मुस्लिम बाहुल है। बावजूद इसके यहां पर ठाकुरों का दबदबा रहा है। इस सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता लगभग 90 हजार हैं। ठाकुर- 57 हजार, गुर्जर 30 हजार, ब्राह्मण 35 हजार, दलित 65 हजार और अन्य मतदाता लगभग 50 हजार हैं।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: बेहट विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

देवबंद विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 27 हजार 564 हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 796, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 757 और थर्ड जेंडर के 11 मतदाता हैं।



अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं- 

17वीं विधानसभा चुनाव-2017
17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रिजेश सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार माजिद अली को 29 हजार 590 वोटों से हराया। ब्रिजेश सिंह को 1 लाख 2 हजार 244 वोट जबकि माजिद अली को 72 हजार 654 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के माविया अली 55 हजार 385 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: नकुड़ विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी



16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
साल 2012 के विधानसभा चुनावों में सपा के राजेंद्र राणा ने मामूली अंतर से बीएसपी से ये सीट छीनी थी। क्योंकि इस सीट पर पिछले चुनाव में सपा और बसपा के वोट पर्सेंटेज में ज्यादा अंतर नहीं था। सपा को जहां 34.05 फीसदी वोट हासिल हुआ था तो वहीं बसपा को साढ़े 32 फीसदी मत मिले थे। सपा के राजेंद्र सिंह राणा को कुल 66 हजार 682 तो बहुजन समाज पार्टी के मनोज चौधरी को 63 हजार 632 वोट मिले थे...वहीं भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार तंवर 45 हजार 495 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी



15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
साल 2007 में यहां बीएसपी के मनोज चौधरी को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी की शशि बला पुंडीर को पराजित किया था। जबकि सपा के राजेंद्र राणा तीसरे स्थान पर रहे थे। बीएसपी के मनोज चौधरी को 53 हजार 577 तो शशिबला पुंडीर को 36 हजार 116 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के राजेंद्र राणा तीसरे स्थान पर रहे थे।



14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे 
साल 2002 में देवबंद से बीएसपी का विधायक विधानसभा पहुंचा। बीएसपी के राजेंद्र सिंह राणा ने बीजेपी के रामपाल सिंह पुंडीर को हराया था। राजेंद्र सिंह राणा को 47 हजार 154 तो रामपाल सिंह पुंडीर को 39 हजार 95 वोट मिले थे। वहीं 27 हजार 863 वोट लाकर ठाकुर वीरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: सहारनपुर विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी



2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सीट को बीजेपी बचा पाती है या फिर इस सीट पर किसी और पार्टी का कब्जा होता है। यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। .लेकिन इतना तो जरूर है कि इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी को काफी मेहनत की जरूरत है।

 

News Editor

Praveen Jha